
Imran Masood
Waqf Act Denied by Imran Masood: सहारनपुर से कांग्रेस के लोकसभा सांसद इमरान मसूद ने अलीगढ़ में वक्फ कानून को लेकर सरकार पर हमला बोला। अलीगढ में आयोजित ईद मिलन समारोह में इमरान मसूद ने वक्फ कानून से जुड़ी खामियां गिनाईं उसके साथ-साथ सरकार को भी निशाने पर लिया। इमरान मसूद ने इस अवसर पर समाज में प्रेम और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
इमरान मसूद ने कहा कि वक्फ बोर्ड का कानून काला कानून है। यह कानून संविधान की आत्मा पर चोट है। देश का संविधान समानता के अधिकार की बात करता है। जबकि इसमें मुसलमानों के अधिकारों को पूरी तरह से कुचल दिया गया है। भाजपा संविधान के साथ छेड़छाड़ कर रही है।
इमरान मसूद ने वक्फ कानून के खिलाफ कहा कि देश बाबा साहेब के बनाए गए संविधान के अनुसार ही चलेगा। यह नया कानून संविधान की मूल भावना पर आघात करता है। इसके खिलाफ वे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। इस कानून को वापस लेना जरूरी है। फिलहाल भाजपा वक्फ से जुड़ा बिल लेकर आई है, लेकिन आने वाले समय में सिखों, ईसाइयों और हिंदुओं के ट्रस्टों को लेकर भी ऐसे ही बिल लाए जा सकते हैं।
सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद सदन में भी वक्फ बिल की खामियां गिनातें रहें और सरकार से पुनर्विचार के लिए कहते रहें। उनका कहना है कि सभी को एकजुट होना होगा। वक्फ संशोधन बिल गलत है और सरकार ने संविधान में मिले समानता के अधिकार को अनदेखा किया है। देश में सभी एक साथ मिल जुलकर प्रेम से रहते हैं। मेरे बुजुर्गों ने मुझे जो विरासत दी है, उसे महफूस रखूंगा।
संबंधित विषय:
Updated on:
06 Apr 2025 09:51 pm
Published on:
06 Apr 2025 06:02 pm
बड़ी खबरें
View Allअलीगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
