30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब रूबी आसिफ खान रखेंगी छठ महापर्व पर व्रत कहा, कट्टरपंथियों से जान का खतरा

रूबी आसिफ ने ऐलान किया है कि, वह छठ महापर्व पर छठ मईया की पूजा-अर्चना करने के साथ व्रत रखकर सूर्य को अर्घ्य देगी। इसके साथ ही रूबी आसिफ ने कट्टरपंथियों से अपनी जान को खतरा बताया।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 29 Oct 2022, 11:37 AM IST

अब रूबी आसिफ रखेंगी छठ महापर्व पर व्रत कहा, कट्टरपंथियों से जान का खतरा

अब रूबी आसिफ रखेंगी छठ महापर्व पर व्रत कहा, कट्टरपंथियों से जान का खतरा

रूबी आसिफ साम्प्रदायिक सदभाव का एक जाना पहचाना नाम बनता जा रहा है। रूबी आसिफ ने ऐलान किया है कि, वह छठ महापर्व पर छठ मईया की पूजा-अर्चना करने के साथ व्रत रखकर सूर्य को अर्घ्य देगी। इसके साथ ही रूबी आसिफ ने कट्टरपंथियों से अपनी जान को खतरा बताया। शुक्रवार को रूबी आसिफ ने अपनी सुरक्षा के लिए अलीगढ़ एसएसपी मिलीं। रूबी आसिफ खान भारतीय जनता पार्टी की जयगंज मंडल की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष है। भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान ने एसएसपी को बताया कि, करीब दो साल पहले अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान श्रीराम के मंदिर का भूमि पूजन किया था। इसी दिन उन्होंने, अपने घर में भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना की थी। इस सूचना पर कुछ कट्टरपंथियों व जिहादी मानसिकता वाले लोगों ने मेरे खिलाफ पोस्टर लगवाए और मस्जिदों भी बंटवाएं हैं। रूबी आसिफ खान ने बताया कि, इस लेकर 19 अगस्त को थाना देहलीगेट पर मुकदमा पंजीकृत कराया था।

परिवार पर भी हुआ था हमला

रूबी आसिफ खान ने एसएसपी को बताया कि, इससे पूर्व भी उनके घर पर हमला हुआ था, जिसमें उनकी 11 वर्ष की बेटी आशिवा के पेट में गोली लगी थी। इसका मुकदमा भी चल रहा है। उन्होंने बताया कि उन्हें मारने की खातिर उनके ऊपर गोली चलाई गई थी पर वह बाल-बाल बच गई थीं। आरोपी को तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़े - अमित शाह के बयान पर सपा सांसद एसटी हसन का रिएक्शन जानें क्या कहा

लगातार विरोध जारी है...

रूबी आसिफ खान ने आगे बताया कि, गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना करने पर कट्टरपंथियों ने फतवा जारी करने के साथ ही पोस्टर भी जारी कर दिए थे कि यह मुस्लिम नहीं है, हिंदू है। मां भगवती प्रतिमा की स्थापना की तो फिर से उनका विरोध शुरू हो गया। फोन पर उन्हें धमकाने के साथ ही योगी-मोदी को गालियां दी जा रही हैं। इससे उन्हें जान का खतरा हो गया है।

यह भी पढ़े - वाराणसी में ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले की अब दो नवंबर को होगी सुनवाई, सभी आवेदन खारिज

मदद नहीं कर रही है पुलिस

रूबी आसिफ खान ने बताया कि, पूर्व में परिवार पर हुए हमलों में दर्ज मुकदमों में कार्रवाई की मांग की। साथ ही आगाह किया कि, उनके साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। इस संबंध में कई बार इलाके की पुलिस को अवगत कराया गया है, मगर, कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब वह छठ मैया का व्रत रखकर माता की उपासना करेंगी।