scriptAligarh : गंगा और यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, बाढ़ प्रभावित लोगों को किया जाएगा एयरलिफ्ट | water level of ganga and yamuna reached near danger mark in aligarh | Patrika News
अलीगढ़

Aligarh : गंगा और यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, बाढ़ प्रभावित लोगों को किया जाएगा एयरलिफ्ट

गंगा और यमुना नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण अलीगढ़ में नदियों के आसपास के करीब 28 गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। जबकि जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। बाढ़ प्रभावित लोगों को एयरलिफ्ट किया जाएगा।

अलीगढ़Jul 20, 2022 / 10:51 am

lokesh verma

water-level-of-ganga-and-yamuna-reached-near-danger-mark-in-aligarh.jpg

Aligarh : गंगा और यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब।

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंगा और यमुना नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। यूपी अलीगढ़ जिले के पास से गुजर रही गंगा और यमुना नदी में जलस्तर बहुत तेजी के साथ बढ़ रहा है। गंगा और यमुना नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण नदियों के आसपास के करीब 28 गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। जबकि दोनों नदियों में बढ़ रहे जलस्तर को लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधक टीमों को सक्रिय रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
देशभर में मानसून दस्तक दे चुका है। हालांकि उत्तर प्रदेश में अभी तक कम बारिश हुई है, लेकिन आगामी दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पहाड़ी इलाकों में हाे रही भारी बारिश के कारण एकाएक गंगा और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। अलीगढ़ की अतरौली तहसील में गंगा और खैर तहसील में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के नजदीक पहुंच चुका है। इसके चलते दोनों नदियों के किनारे वाले 28 गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।
यह भी पढ़ें – आने वाले 2 दिन बारिश, मौसम विभाग ने बताया मौसम का हाल

खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंचा जलस्तर

गंगा और यमुना नदी में बढ़ते जलस्तर की वजह से जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन टीमों को सक्रिय रहने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही बाढ़ चौकियों के माध्यम से 24 घंटे दोनों नदियों के जलस्तर की निगरानी की जा रही है। गंगा का जलस्तर फिलहाल 177.46 है, जबकि खतरे का निशान का मीटर 178.78 है। इसी तरह यमुना का जलस्तर 195.56 है, जबकि खतरे के निशान का मीटर 200.60 है।
यह भी पढ़ें – मौसम विभाग का पूरे यूपी में चार दिन झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें कब से शुरू होगी बारिश

एयरलिफ्टिंग के लिए हेलीपैड स्थल चिन्हित

जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल राहत देने के लिए 10 लाख रुपये का बजट भी जारी कर दिया है। एयरलिफ्टिंग के लिए तहसील खैर में गेस्ट हाउस और अतरौली में खेल मैदान को हेलीपैड स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। दोनों नदियों में बढ़ते जलस्तर की वजह से जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित कर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Home / Aligarh / Aligarh : गंगा और यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, बाढ़ प्रभावित लोगों को किया जाएगा एयरलिफ्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो