जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ की कोतवाली सिविल लाइंस इलाके की रहने वाली पीड़ित महिला ने पुलिस थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखित तहरीर दी है। महिला ने बताया कि उसकी शादी यूपी के मथुरा जिले के एक परिवार में हुई थी। उसका पति यूपी पुलिस में है और वर्तमान में बागपत में सिपाही के पद पर तैनात है। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक ठाक चला। लेकिन, उसके बाद ससुराल में उसे अक्सर किसी न किसी बात को लेकर बेवजह परेशान किया जाने लगा। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका मानसिक उत्पीड़न किया। इसके साथ ही उसके साथ जब चाहे मारपीट की गई।