26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉयज हॉस्टल में अधीक्षक की अश्लील हरकत, रसोइये के साथ वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में रसोइये को प्यार की झप्पी देते, किस करते नजर आ रहा हॉस्टल अधीक्षक...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीराजपुर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 18 Aug 2022, 8:42 PM IST

alirajpur_2.jpg

अलीराजपुर. अलीराजपुर जिले में एक हॉस्टल अधीक्षक का महिला रसोइये के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला अलीराजपुर जिले के जोबट विकासखंड के सेवरिया बॉयज हॉस्टल का है जहां पदस्थ अधीक्षक दीप सिंह चमका को वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। 18 सेकेंड के वायरल वीडियो में अधीक्षक हॉस्टल में ही काम करने वाली महिला रसोइये के साथ रंगरेलियां मनाते नजर आ रहे हैं।

बॉयज हॉस्टल में अधीक्षक की अश्लील हरकत
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अधीक्षक का महिला रसोइये के साथ रंगरेलियां मनाने का वीडियो महज 18 सेकेंड का है लेकिन इस 18 सेकेंड के वीडियो में जो कैद है वो हैरान कर देने वाला है। वायरल वीडियो में अधीक्षक हॉस्टल के एक कमरे में महिला रसोइये के साथ बैठे नजर आ रहे हैं और फिर उसे किस करते व बांहों में भरते भी दिख रहा है। जिस वक्त अधीक्षक महिला रसोइये के साथ रंगरेलियां मना रहे थे तभी किसी ने पूरी घटना मोबाइल में कैद कर ली और फिर सोशल मीडिया पर उसे वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ें- कथावाचक महाराज बंद कमरे में शिष्या को पढ़ा रहा था अश्लील कथा, पहुंच गई पत्नी, मचा बवाल

कलेक्टर ने अधीक्षक को किया सस्पेंड
अधीक्षक दीपसिंह चमका का रंगरेलियां मनाते वीडियो वायरल होने की घटना को कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए तुरंत ही अधीक्षक को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। जिसके आधार पर जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त ने आदेश जारी कर अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया है। आदेश में लिखा गया है कि दीपसिंह चमका (अधीक्षक, बालक छात्रावास, सेवरिया (विकासखण्ड जोबट) ने अपने छात्रावास में अश्लीलता की है। इससे शासन की छवि धूमिल हुई है। इसके कारण चमका को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 09 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। दीपसिंह चमका को चंद्रशेखर आजाद नगर, भाबरा अटैच किया जाता है।

यह भी पढ़ें- बाबा के दावे पर महिला ने हिलाया सिर फिर कुछ ही पलों में हुई मौत, जानिए क्या है पूरा मामला