इलाहाबाद. बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी पहली बार सोमवार सुबह संगम नगरी पहुंची। उन्होंने अपने दिवंगत पिता राम मुखर्जी का अस्थि कलश संगम में प्रवाहित किया। उनके साथ उनके भाई राजा मुखर्जी और परिवार के अन्य लोग भी मौजूद थे।संगम में रानी ने अपने पिता की अस्थियां प्रवाहित कीं। बता दें की रविवार को मशहूर निर्देशक राम मुखर्जी का निधन हो गया था। राम मुखर्जी अपने दौर के जाने.माने फ़िल्म निर्माता और निर्देशक थे।अपने दौर में 1960 में हम हिंदुस्तानी और 1964 में लीडर जैसी फ़िल्में बनायीं। राम मुखर्जी के रानी के अलावा एक बेटा राजा मुखर्जी भी हैं।