1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्तार अंसारी के ‘भगोड़े’ बेटे अब्बास अंसारी पर ED का शिकंजा, लुकआउट नोटिस जारी

प्रवर्तन निदेशालय की प्रयागराज यूनिट ने मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी होने के बाद अब्बास अंसारी देश छोड़कर नहीं भाग सकेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 11 Oct 2022, 10:59 AM IST

ed_issues_lookout_notice_against_mukhtar_ansari_son_abbas_ansari.jpg

ED issues lookout notice against Mukhtar Ansari son Abbas Ansari

पूर्वांचल के माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) और उसके परिवार की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। इस बार प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुख्तार अंसारी के भगोड़े बेटे विधायक अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) पर शिकंजा कसते हुए उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस (Lookout Notice) जारी किया है। ये नोटिस लुकआउट नोटिस ईडी की प्रयागराज (Prayagraj) यूनिट ने जारी किया है। नोटिस जारी होने के बाद अब्बास अंसारी देश छोड़कर नहीं भाग सकेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हो चुका है। जिसे बाद देश के सभी एयरपोर्ट को लुक आउट नोटिस जारी होने की सूचना भेज दी गई है।

अब्बास अंसारी को फरार घोषित कर चुकी है पुलिस

बता दें कि यूपी पुलिस मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को पहले ही फरार घोषित कर चुकी है। कुछ दिनों पहले ही उसके पंजाब में होने की लोकेशन मिली थी। जिसके बाद अब्बास अंसारी की तलाश में पंजाब में कई जगह पर छापेमारी की गई थी। वह पिछले काफी महीनों से फरार चल रहा है। 25 अगस्त को एमपी-एमएलए कोर्ट ने अब्बास अंसारी को भगोड़ा घोषित कर दिया था क्योंकि वह कोर्ट में सरेंडर नहीं कर रहा था। उस पर आर्म्स एक्ट और प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) सहित अन्य मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़े - बिजली संकट झेल रहे स्कूलों-कॉलेजों को मिलेगी भरपूर बिजली, जल्द होने जा रहा ये बदलाव

मुख्तार अंसारी के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मुकदमा

इसके बाद ही ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। जबकि प्रवर्तन निदेशालय मुख्तार अंसारी के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। इससे पहले भी ईडी ने मुख्तार अंसारी के दिल्ली, लखनऊ और गाजीपुर समेत करीब दर्जन भर ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी की इस जांच के दायरे में मुख्तार अंसारी के परिवार के लोग भी आए थे।

अब्बास शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग मामले में वांछित

गौरतलब है कि अब्बास अंसारी शस्त्र लाइसेंस के दुरुपयोग से जुड़े एक मामले में वांछित है। इस मामले में कोर्ट ने 14 जुलाई को अब्बास अंसारी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। अब्बास अंसारी पर लखनऊ पुलिस को बगैर बताए शस्त्र लाइसेंस नई दिल्ली ट्रांसफर कराने का आरोप है। जिसे लेकर लेकर कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। उस पर एक लाइसेंस पर धोखाधड़ी कर कई शस्त्र लेने का भी आरोप है। अब्बास अंसारी के खिलाफ लखनऊ पुलिस ने 12 अक्टूबर 2019 को शस्त्र लाइसेंस को लेकर एक मामला दर्ज किया था।

यह भी पढ़े - यूपी में अब पेंशनर भी बिजली जांच के दायरे में, इन बिंदुओं पर होगी चेकिंग

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश