प्रयागराज: मैनपुरी जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा की स्कूल में मौत मामले की सुनवाई नहीं हो सकी।अगली सुनवाई 23मार्च को होगी। सरकार की तरफ से बताया गया कि विधानसभा चुनाव के चलते चुनाव आयोग के निर्देश पर अधिकारियों की व्यस्तता है। जिसने इच्छित जानकारी नहीं मिल सकी है।समय दिया जाय। मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल तथा न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की खंडपीठ केस की सुनवाई कर रही है। मालूम हो कि सरकार ने जानकारी दी थी कि विद्यालय की प्रधानाचार्या को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी भारतीय दंड संहिता की धारा 306 ( आत्महत्या के लिए उकसाने) के अन्तर्गत की गई है।