जिस इंस्टाग्राम प्रोफाइल से धमकी दी गई है उसके बायो में लिखा है, "मुझे मुस्लिम होने पर गर्व है। कट्टर मुस्लिम।" पुलिस अब उस मोबाइल नंबर और ईमेल की जानकारी खंगाल रही है, जिसका उपयोग इस प्रोफाइल को बनाने के लिए किया गया था। जांच एजेंसियां आईडी से जुड़ी तकनीकी जानकारी जुटाने में लगी हैं, ताकि पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके। अधिकारी इसे सुरक्षा के लिए गंभीर खतरे के रूप में देख रहे हैं और हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। इस मामले में लखनऊ के यूपी-112 मुख्यालय के ऑपरेशन कमांडर अरविंद कुमार नैन ने एक लेटर जारी किया है।