26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत मामले शिष्य आनंद गिरि गिरफ्तार

- श्रीमठ बाघंबरी गद्दी में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत मामले उनके विवादित शिष्य आनंद गिरि को यूपी पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 21 Sep 2021, 9:21 AM IST

महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत मामले शिष्य आनंद गिरि गिरफ्तार

महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत मामले शिष्य आनंद गिरि गिरफ्तार

प्रयागराज. श्रीमठ बाघंबरी गद्दी में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत मामले उनके विवादित शिष्य आनंद गिरि को यूपी पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया। यूपी पुलिस ने रात 10 बजे हरिद्वार पंहुची थी। यूपी पुलिस टीम ने आनंद गिरि से करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। और जवाब मिलने के बाद अपने साथ प्रयागराज ले आई। आनंद गिरि ने पुलिस के सामने अपने को बेकसूर बताया और कहाकि महाराज जी की हत्या हुई है।

आस्ट्रेलिया में महिला से छेड़छाड़, महंगी शराब और लक्जरी गाड़ियों पर धन खर्चने के आनंद गिरि पर लगे थे आरोप

महंत नरेंद्र गिरि ने सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उनका शव अल्लापुर स्थित बाघंबरी मठ स्थित उनके आवास में मिला। शाम सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मठ को सीज कर दिया। जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। वहां से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें उन्होंने अपने शिष्य आनंद गिरि पर परेशान करने का आरोप लगाया है। महंत नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी वसीयत की जानकारी भी इसी में दी। पुलिस का इस संबंध में कहना है कि वो अभी इसे विस्तार से देख रहे हैं और उसके बाद ही स्थिति को साफ किया जा सकेगा।

महंत नरेंद्र गिरि की हत्या की गई है :- आनंद गिरि

आनंद गिरि ने कहा कि, इस बात में उन्हें कोई शक नहीं कि उनके गुरु महंत नरेंद्र गिरि की हत्या की गई है। इसमें कौन लोग शामिल है, इस बात का खुलासा होना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग