प्रतापगढ़. राजा भइया 30 नवंबर का लखनऊ के रमाबाई पार्क में अपनी नई पार्टी जनसत्ता दल का ऐलान कर देंगे। आयोजन राजा भइया के राजनीतिक कैरियर के 25 साल पूरे होने की खुशी में भले हो रहा हो, पर इसका मकसद पूरी तरह से राजनैतिक है। सवर्णों की भाजपा से नाराजगी को देखते हुए राजा भइया ने मौके का फायदा उठाते हुए नई पार्टी बनाने की ओर कदम बढ़ाया है। सूत्रों के मुताबिक ऐलान में अधिक समय इसलिये लिया गया, क्योंकि पार्टी के साथ दिग्गज नेताओं को जुड़ना है। कहा जा रहा है कि राजा भइया की प्रस्तावित पार्टी जनसत्ता दल से सपा, भाजपा समेत दलों के कई बड़े नेता जुड़ सकते हैं। सूत्र बताते हें कि इन नामों की लिस्ट फाइनल हो चुकी है और 30 नवंबर को इसपर से पर्दा उठ जाएगा।