27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Alwar / एक दिन पहले मनाया जन्मदिन… दूसरे दिन हादसे ने ली जान, छुट्टियां बिताने आई थी मासूम

एक दिन पहले मनाया जन्मदिन… दूसरे दिन हादसे ने ली जान, छुट्टियां बिताने आई थी मासूम

अलवर के खैरथल स्थित गीता कॉलोनी की घटना, रात में बिजली शटडाउन के दौरान छत से गिरी 6 साल की बच्ची, मौके पर ही मौत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 7 Jul 2025, 6:18 PM IST

alwar accident news

अलवर। खैरथल की गीता काॅलोनी में देर शाम बिजली गुल होने पर छत पर खेल रही 6 साल की बच्ची की नीचे गिरने से मौत हो गई। मासूम बच्ची खैरथल अपने मां-बाप के पास छुट्टियां मनाने आई थी। हादसे के एक दिन पहले बच्ची का जन्मदिन था। इसके चलते वह यहीं रूक गई।

दादा-दादी के पास रहती थी मासूम

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के केसरी नगला गांव निवासी विकास पाल पिछले सात वर्षों से यहां गीता कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे हैं। वे यहां एक कम्पनी में काम करते हैं। उनकी बेटी पलक गांव में दादा-दादी के साथ रहकर पहली कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। वह गर्मी की छुट्टियों में खैरथल आई थी।

जन्मदिन के चलते रोका

परिजन ने बताया कि शनिवार को पलक का जन्मदिन था। मां-बाप ने जन्मदिन साथ मनाने के लिए उसे रोक लिया। रविवार को वह छत पर खेल रही थी, तभी अचानक बिजली चली गई। अंधेरे में वह छत से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन बच्ची को तुरंत अलवर जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

परिवार में छाया मातम

पलक के पिता ने बताया कि उसकी दो संतानें हैं, जिनमें से पलक बड़ी थी और एक दो साल का बेटा है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने बताया की एक दिन पहले ही पलक का जन्मदिन मनाया था। जिसे सोमवार को वापस जाना था। लेकिन शायद विधाता को यही मंजूर था।