Alwar Horrific Crime : अलवर सेंट्रल जेल में कैदी ने की खौफनाक वारदात। सेंट्रल जेल में रविवार को हत्या के मामले में सजा काट रहे एक कैदी ने अपने बैरक में ब्लेड से गुप्तांग काट लिया। घायलावस्था में कैदी को सामान्य अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद कैदी को जयपुर रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।