दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पत्थरों से भरा डंपर अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया। हादसे में कार के पास खड़े महाराष्ट्र निवासी 35 वर्षीय मुनीम की पत्थरों के नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के नासिक जिले के पीपलगांव निवासी चेतन जैन प्याज का कारोबार करते हैं। उनके साथ गांव का ही दत्तु रमेश चौहान (35) मुनीम के रूप में काम करता था। दोनों कार से पंजाब जा रहे थे। करीब 3 बजे उन्होंने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रेस्ट एरिया के सामने सड़क किनारे कार रोकी।