खैरथल में रात 12 बजे से बारिश शुरू हो गई, जो सुबह तक मौसम को प्रभावित करती रही। वहीं, हरसौली कस्बे और आसपास के क्षेत्र में भी रात से बारिश का दौर जारी रहा। बारिश होने से किसानों को फायदा होने की उम्मीद है। खेतों में खड़ी फसलों के लिए यह बारिश उपयोगी साबित हो सकती है, हालांकि इसका वास्तविक असर फसल और खेतों में नमी की स्थिति पर निर्भर करेगा।