अलवर शहर के मनु मार्ग स्थित लक्ष्य लाइब्रेरी (Lakshya Library) के बेसमेंट में बुधवार को अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही लाइब्रेरी में मौजूद बच्चों और अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई। समय रहते बच्चों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।