डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि आज नशा (Drug Addiction) देश की सबसे बड़ी बुराइयों में से एक है। उन्होंने कहा कि नशे का असर केवल किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे परिवार और समाज भी प्रभावित होते हैं। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकना आज बड़ी चुनौती है और इसके लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करना जरूरी है।