8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar:  रामगढ़ में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 चोरी की बाइक और अवैध शराब जब्त

अलवर के रामगढ़ (Ramgarh) में पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह (Vehicle Theft Gang) के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की सात मोटरसाइकिलें (Stolen Bikes) और 10 लीटर अवैध हथकढ़ शराब (Illicit Liquor) बरामद की है। गिरोह रेकी कर बाइक चोरी करता था।
2 min read
Google source verification
alwar police

गिरफ्तार आरोपी (फोटो - पत्रिका)

रामगढ़ थाना पुलिस (Ramgarh Police) ने वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सक्रिय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों से पूछताछ (Interrogation) में बाइक चोरी के नेटवर्क का पता चला। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अपने साथी पाली उर्फ रिंकू सरदार के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से बाइक चोरी करते थे। पुलिस के मुताबिक रिंकू सरदार चोरी की बाइकों को ठिकाने लगाने का काम करता था।

भीड़ वाले इलाकों में करते थे रेकी

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य दो से तीन गुटों में बंटकर भीड़भाड़ वाले इलाकों और बाजारों में रेकी करते थे। वे ऐसी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे, जिन्हें आसानी से चुराया जा सके। मौका मिलने पर मास्टर-की (Master Key) या लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर लेते थे।

चोरी के बाद मोटरसाइकिलों को ग्रामीण इलाकों में कम कीमत पर बेच दिया जाता था। पुलिस के अनुसार घाटला और बरवाड़ा क्षेत्र में चोरी की बाइक महज 7 से 8 हजार रुपए में बेचने की बात सामने आई है। इन बाइकों को मुख्य रूप से अवैध हथकढ़ शराब (Illicit Liquor) के धंधे में शामिल लोगों को दिया जाता था। इनका इस्तेमाल शराब की ढुलाई में किया जाता था।

सात बाइक और शराब बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की सात मोटरसाइकिलें बरामद (Bike Recovery) की हैं। इनमें अधिकांश हीरो स्प्लेंडर प्लस (Hero Splendor Plus) और एचएफ डीलक्स (HF Deluxe) मॉडल की बताई गई हैं। पुलिस के अनुसार कई बाइकों पर फर्जी या बिना नंबर प्लेट लगी हुई थी। इसके अलावा आरोपियों के पास से 10 लीटर अवैध हथकढ़ शराब भी बरामद की गई।

मुख्य आरोपी की तलाश जारी

पुलिस अब गिरोह के बताए गए मुख्य सूत्रधार पाली उर्फ रिंकू सरदार की तलाश (Search) कर रही है। उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से आगे की पूछताछ और जांच में वाहन चोरी की अन्य वारदातों और गिरोह से जुड़े दूसरे लोगों के बारे में जानकारी मिल सकती है। पुलिस बरामद बाइकों के संबंध में भी अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों की जानकारी जुटा रही है।

अलवरपुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी (SP Sudhir Chaudhary) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। रामगढ़ थानाधिकारी अजीत सिंह बडसरा (SHO Ajit Singh Badsara) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना (Informant Tip) पर नाडका निवासी अमनदीप सिंह और अजरूदीन को गिरफ्तार किया।