पुलिस शहीद दिवस का उद्देश्य देश की आंतरिक सुरक्षा और आमजन की रक्षा करते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों को याद करना और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना है। पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान कई बार कठिन परिस्थितियों का सामना करते हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर रोक लगाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें चुनौतीपूर्ण हालात में भी काम करना पड़ता है। ऐसे में अपने कर्तव्य का पालन करते हुए जान गंवाने वाले जवानों का बलिदान हमेशा याद किया जाता है।