गुस्साए लोगों ने लगाया घंटाघर पर जाम
घटना की सूचना मिलने के बाद देर पुलिस अस्पताल पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को लिखित रिपोर्ट दी, जिसके आधार पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर किया। एफआइआर दर्ज कराने के बाद पीड़िता के परिजन और मोहल्ले के काफी लोगों ने घंटाघर के चारों तरफ जाम लगा दिया, जिससे वहां वाहनों का आवागमन बंद हो गया और लम्बा जाम लग गया। प्रदर्शनकारी लोग पुलिस से आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करते रहे। जाम की सूचना पर एएसपी तेजपाल सिंह, सीओ सिटी नारायणसिंह, कोतवाली थानाधिकारी नरेश शर्मा पुलिस जाप्ते के साथ वहां पहुंचे और जाम खुलवाने के लिए समझाइश की। रात करीब सवा दस बजे लोगों ने जाम खोल दिया।