
अलवर में बी.एससी के छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट पढक़र पुलिस भी रह गई हैरान
अलवर. एनईबी थाना क्षेत्र स्थित जाट कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने शनिवार रात गले में फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। छात्र की मौत का रविवार सुबह पता चला। मकान मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को छात्र के कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें छात्र ने लिखा था कि उसकी परीक्षा अच्छी नहीं गई है। इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है।
एनईबी थाने के एसआई सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि मिलकपुर का बास (रामगढ़) निवासी हवासिंह जाट पुत्र अमरसिंह जाट कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा था। शनिवार रात उसने कमरे की भीतर से कुंदी लगा आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह मकान मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जाली तोड़ दरवाजे की कुंदी खोली।
पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। एसआई के अनुसार मामले में मृतक के भाई मुकेश ने रिपोर्ट दी है कि उसका भाई जाट कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा था। उसके साथ उसकी बहन भी रह रही थी, जो 23 जून को अपने ससुराल चली गई। पीछे से हवासिंह ने गले में फांंसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली।
चोरी गया ट्रैक्टर चिरावल के जंगल से बरामद
अलवर. अनाज मंडी अलवर से चोरी गए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने रविवार को नगर (भरतपुर) के गांव चिरावल के जंगलों से बरामद कर लिया। वहीं, आरोपी पुलिस को देख भाग निकले। एनईबी थाना प्रभारी प्रेम बहादुर ने बताया कि 5 जून को अनाज मंडी अलवर से एक ट्रैक्टर- ट्रॉली चोरी चली गई। जिसकी बरामदगी के लिए टीम गठित कर कई जगह भेजी गई। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को चिरावल के जंगलों की ओर ले जा रहे हैं। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसे देख आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ भाग निकले। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर आरोपितों की तलाश तेज कर दी है।
Published on:
25 Jun 2018 09:29 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
