उनके कोच कुलदीप कुमार ने बताया कि समय मिला तो सौरभ दस से पंद्रह दिन में अलवर आ सकते हैं। मैडल जीतने के बाद अलवर के खिलाड़ी भी उनसे मिलने को उत्सुक हैं। सौरभ ने अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में अभ्यास करते हुए एशियन गेम में गोल्ड मैडल जीता है। इस उपलब्धि के बाद अलवर की महेन्द्रा कुमारी शूटिंग रेंज, यहां के कोच व खिलाड़ी भी चर्चा में आ गए हैं।