बाबा रामदेव को सुबह 12 बजे हेलीकॉप्टर से लाडपुर पहुंचना था, लेकिन बारिश के कारण वे शाम चार बजे यहां पहुंचे। इटावा में यादव समाज के एक व्यक्ति द्वारा भागवत महापुराण की कथा कहने पर उसकी चोटी काटने की घटना का बाबा रामदेव ने जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को एक बताने वाले लोग उल्टे कार्य कर रहे हैं। यदि यदुवंशी ही भगवान कृष्ण की कथा नहीं करेंगे तो कौन करेगा। उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा और एकता पर जोर दिया।