1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bansur: बानसूर में ट्रैक्टर की सीट पर मिला किसान का शव, शरीर पर चोट के निशान

कोटपूतली-बहरोड़ के बानसूर इलाके में निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे के पास ट्रैक्टर की सीट पर एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोरोड़ी निवासी तोताराम (48) के रूप में हुई है। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification
bansur farmer dead body

मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़ व मृतक तोताराम (इनसेट में)

बानसूर के हरसौरा थाना क्षेत्र में मोरोड़ी गांव के पास निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे (Expressway) पर बुधवार रात एक किसान का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव ट्रैक्टर की सीट पर पड़ा मिला। मृतक की पहचान मोरोड़ी निवासी तोताराम (48) पुत्र बिशंबर दयाल के रूप में हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। सूचना मिलने पर हरसौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

थाना प्रभारी प्रकाश सिंह के अनुसार, तोताराम बुधवार रात करीब 10:30 बजे घर से कुएं पर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं पहुंचा। कुछ समय बाद उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे के पास ट्रैक्टर की सीट पर मिला। मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली भी खड़ी थी।

शरीर पर मिले चोट के निशान

ग्रामीणों के अनुसार, तोताराम खेती का काम करता था। उसका शव उसके ही ट्रैक्टर पर मिला है। पुलिस के अनुसार, मृतक के पैर, आंख और कमर पर चोट के निशान (Injury Marks) मिले हैं। शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। घटना को लेकर गांव में भी चर्चा का माहौल है। मृतक के परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या (Murder) का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि तोताराम घर से कुएं पर जाने की बात कहकर निकला था और कुछ ही दूरी पर उसका शव मिला। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की जानकारी मिलने पर हरसौरा थाना अधिकारी प्रकाश राठौड़ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इसके बाद एफएसएल (FSL) टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली।

थाना प्रभारी ने बताया कि तोताराम के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस मामले के अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तोताराम की मौत किन परिस्थितियों में हुई और घर से निकलने के बाद उसके साथ क्या हुआ। मामले की जांच जारी है।