19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिविर में बास्केटबॉल, रस्सा कस्सी सहित अन्य खेल गतिविधियां आयोजित 

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ कैम्पस में 03 राज आर्डस स्क्वाड्रन केडिट कोर का स्क्वाड्रन वार्षिक कैम्प में केडेटस को पी.टी. परेड में 5 कि.मी दौड, शारीरिक मापदण्ड एवं जूनियर केडेटस को वॉक करवायी गई।
less than 1 minute read
Google source verification

फोटो - शिविर में आयोजित खेल गतिविधियां

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ कैम्पस में 03 राज आर्डस स्क्वाड्रन केडिट कोर का स्क्वाड्रन वार्षिक कैम्प में केडेटस को पी.टी. परेड में 5 कि.मी दौड, शारीरिक मापदण्ड एवं जूनियर केडेटस को वॉक करवायी गई। इसके पश्चात कक्षाएं प्रारम्भ हुयी। कैम्प कमाण्डर कर्नल राहुल शर्मा ने बताया कि प्रथम कालांश "फील्ड सिग्नल के बारे में जानकारी" द्वित्तीय कालांश में कैम्पस के बारे में जानकारी, तृतीय कालांश फर्स्ट एड के बारे में, चतुर्थ कालांश व्यक्तित्तव एवं चरित्र विकास के बारे में समझाया।

इसके बाद खेल प्रतियोगिता जिसमें वॉलीवॉल, बास्केटबॉल, रस्सा कस्सी, खो-खो आदि का आयोजन किया गया। इसके बाद रोलकॉल हुआ जिसमें अगले दिन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। ट्रेनिंग कैम्प में सीनियर जे.सी.ओ. सूबेदार नूर अहमद, ट्रेनिंग जे.सी.ओ. सूबेदार सुशील कुमार, बटालियन हवलदार मेजर प्रेमसिंह आदि मुस्तैद रहे।

यह भी पढ़ें:
Alwar News: हत्या का प्रयास व एससी-एसटी एक्ट के मामले में चार अभियुक्तों को सजा