4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Politics: जिस मंदिर में गए जूली, वहां BJP नेता ने छिड़का गंगाजल तो भड़की कांग्रेस, प्रदेशभर में आज प्रदर्शन

Rajasthan Politics: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के रामलला मंदिर में जाने के बाद बीजेपी नेता ज्ञानदेव आहूजा के गंगाजल से छिड़काव और विवादित बयान से सियासत गरमाई हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 8 Apr 2025, 9:38 AM IST

Gyan-Dev-Ahuja-Tika-Ram-Jully

Alwar News: अलवर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के रामलला मंदिर में जाने पर बीजेपी नेता ज्ञानदेव आहूजा के गंगाजल से छिड़काव और विवादित बयान से सियासत गरमा गई है। बीजेपी नेता के ऐसा करने से कांग्रेस आग बबूला हो गई है और भाजपा नेता पर दलित विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया। साथ ही आज प्रदेशभर में प्रदर्शन का ऐलान किया है।

दरअसल, रामगढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा सोमवार को अपना घर शालीमार में रामलला मंदिर पहुंचे और गंगाजल का छिड़काव किया। उन्होंने कहा रामनवमी के दिन रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कांग्रेसियों को भी बुलाया गया, जिससे मंदिर अपवित्र हो गया। मैंने गंगाजल छिड़ककर पवित्र किया है।

दोपहर एक बजे जिलों में होगा विरोध

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा नेता पर दलित विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के विरुद्ध की गई निम्न स्तरीय टिप्पणी पर मंगलवार को दोपहर एक बजे प्रदेशभर में प्रदर्शन करने का एलान किया है। जिलों में प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटियों की ओर से किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री स्थिति स्पष्ट करें: जूली

उधर, कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह पूरे दलित वर्ग का सामूहिक अपमान है। इसके विरोध में कांग्रेस मंगलवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि मैंने विधानसभा में दलितों की आवाज उठाते हुए छुआछूत के विरुद्ध अभियान चलाने की बात कही थी, पर भाजपा की मानसिकता यह है कि वो मेरे दलित होने के कारण मंदिर जाने पर गंगाजल से मंदिर धुलवाने की बात कह रहे हैं। यह मेरी आस्था पर हमला है। सीएम स्थिति स्पष्ट करें।

डोटासरा और गहलोत ने भी जताई नाराजगी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी इस पर नाराजगी जताई है। डोटासरा ने एक्स पर आहूजा का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा के दिल में दलितों से दुर्भावना, नफ़रत और ईर्ष्या भरी है।

वहीं, अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा कि क्या राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अपने वरिष्ठ नेता के इस व्यवहार से सहमत हैं? क्या इस घृणित कृत्य के लिए भाजपा अपने नेता पर कार्रवाई करेगी?

BJP नेता ने किया ऐसा कांड! टीकाराम जूली के मंदिर जाने पर गंगाजल से धोया; गहलोत-डोटासरा ने साधा निशाना

आहूजा के बयान से भाजपा ने किनारा किया

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने ज्ञानदेव आहूजा के बयान को गलत बताते हुए कहा कि पार्टी आहूजा के बयान का किसी भी तरह से समर्थन नहीं करती। आहूजा ने किस प्रसंग में ये बयान क्यों दिया समझ नहीं आया। हमारी पार्टी ऐसी बातों पर कभी विश्वास नहीं करती।

यह भी पढ़ें: बीजेपी के दिग्गज नेता किशनाराम का निधन, शेखावत राज में बने थे संकट मोचक, जानें कैसा रहा इनका सियासी सफर

यह भी पढ़ें: जो भी सामने आया… उड़ाता चला गया कार चालक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां किया आंखों देखा हाल