एडीजी दिनेश एमएन ने नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी की पहचान सिर्फ वर्दी से नहीं, बल्कि उसके व्यवहार और कार्यशैली से बनती है। समाज के कमजोर वर्ग को न्याय दिलाना और अपराधियों में कानून का डर पैदा करना पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। समारोह के दौरान प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु जवानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी, जवान और प्रशिक्षु जवानों के परिजन मौजूद रहे। दीक्षांत समारोह के बाद नए जवान पुलिस सेवा में अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए तैयार हुए।