Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं। दावेदारी को लेकर प्रत्याशियों की आपस में कहासुनी तो ही रही है। घर में भी दो उम्मीदवार होने पर एक दूसरे को धमकी दे रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें भाजपा के अलवर से पूर्व विधायक जयराम जाटव के बेटा अपनी बहन और उसके बेटे के साथ गाली गलौज और मारपीट करता दिखाई दे रहा है। साथ ही फोन पर अपनी बहन को धमका रहा है। मामला यह है कि, पूर्व विधायक जयराम जाटव की बेटी मीना कुमारी जाटव अलवर ग्रामीण से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उसके इस ऐलान के बाद मायके पक्ष के लोगों ने उसका विरोध शुरू कर दिया है। मीना कुमारी से उसके भाई बिजेंद्र के फोन पर झगड़े और धमकी का एक वीडियो सामने आया है।