पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/अलवर। इस साल अलवर जिले के किसानों को गेहूं की फसल से आस है। गेहूं की जिले भर में बुवाई हो रही है जिसका रकबा 1 लाख 77 हजार हैक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है जो कि पिछले साल 1 लाख 45 हजार हैक्टेयर था।
अलवर के गेहूं की कई राज्यों में मांग बढ़ी
इस साल मानसून के बाद आई बरसात के कारण गेहूं का रकबा बढ़ने की संभावना है, जिससे अच्छी फसल की भी आस है। इस साल गेहूं के भाव काफी अधिक हैं जो 2500 से 2600 रुपए तक चल रहे हैं। इस बारे में केडल गंज व्यापारिक संचालन समिति के सचिव विजेन्द्र गोयल कहते हैं कि इस साल गेहूं की बुवाई अधिक क्षेत्र में हो रही है। यह फसल अप्रेल में आएगी। अलवर के गेहूं की कई राज्यों में मांग बढ़ी है जिसकी गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है।