18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Alwar / मौसम विभाग की चेतावनी, 10 व 11 अप्रैल को बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना

मौसम विभाग की चेतावनी, 10 व 11 अप्रैल को बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना

अप्रेल की शुरुआत के साथ ही मौसम भी अपना मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 10 व 11 अप्रेल को बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की चेतावनी दी गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 9 Apr 2024, 12:29 PM IST

mousam.jpg

अप्रेल की शुरुआत के साथ ही मौसम भी अपना मिजाज बदल रहा है। कभी तेज धूप ने लोगों को सताया तो कभी बादल छाने से लोगों को धूप से निजात मिली। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 10 व 11 अप्रेल को प्रदेश सहित अलवर जिले में बारिश के साथ आंधी-तूफान आने की चेतावनी दी गई है।

बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम अपना असर दिखा रहा है। पिछले दिन भिवाड़ी और आसपास क्षेत्र में ओले गिरने से हवा में ठंडक आई थी। अलवर का आज दोपहर 12 बजे का तापमान 35°C दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को अलवर का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उधर, जिले में किसानों की ओर से रबी सीजन की फसल की कटाई की जा रही है। इसमें गेहूं की फसल शामिल है। जिले में बादल छाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है और अगर जिले में बारिश आएगी तो किसानों को नुकसान होगा। अभी जिले में 40 से 50 फीसदी तक कटाई हो चुकी है। 50 फीसदी गेहूं अभी खेतों में खडे़ हुए हैं और बारिश आती है तो गेहूं की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।

यह भी पढ़ें:
भूगोर तिराहे पर लाठी- डंडों से मारपीट, फायरिंग कर रफूचक्कर हुए बदमाश