13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, योग करने के लिए उमड़े शहरवासी

इंदिरा गांधी स्टेडियम में सुबह 6 बजे से 8 बजे तक हुआ मुख्य कार्यक्रम

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jun 22, 2018

international yoga day Alwar

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, योग करने के लिए उमड़े शहरवासी

अलवर. विश्व योग दिवस पर गुरुवार को जिलेभर में योग के कार्यक्रम हुए। जिले का मुख्य कार्यक्रम इन्दिरा गांधी स्टेडियम में हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और योगाभ्यास किया। योग से रोग भगाए थीम पर पिछले एक माह से जगह-जगह योग अभ्यास करवाए जा रहे थे। कंपनी बाग में तीन दिवसीय योग शिविर भी आयोजित किया था। योग कार्यक्रम में लोगों ने योग प्रशिक्षकों के दिए निर्देशों के अनुसार योगाभ्यास किया।
स्टेडियम में महिला व पुरूषों के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए थे। सुबह 6 बजे कार्यक्रम की शुरूआत हुई व 8 बजे कार्यक्रम का समापन हुआ। स्टेडियम में मंच के पीछे की तरफ दो बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। उसमें देखकर लोगों ने योग किया। कार्यक्रम के बाद सरस डेयरी की तरफ से निशुल्क छाछ का वितरण किया गया। व्यापार मण्डल की तरफ से पानी की बोतल वितरण किया गया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र, पतंजलि योग समिति, ब्रह्यकुमारी ईश्वरीय विश्वविधालय, भारती योग संस्थान, रोटरी क्लब, आरएनसीमित्तल फाउन्डेशन, लायन्स क्लब, होटल एसोसिएशन, सेवा भारती, स्काउड व गाइड सहित विभिन्न संस्थानों ने समयोग किया।

यह लोग रहे मौजूद

इस दौरान मंत्री हेमसिंह भडाना, शहर विधायक बनवारी लाल सिंघल, विधायक जयराम जाटव, नगर विकास न्यास के अध्यक्ष देवीसिंह शेखावत, नगर परिषद के सभापति अशोक खन्ना, उप जिला प्रमुख रमन गुलाटी, जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित, अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय बीएल रमण, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर महेन्द्र मीना, नगर परिषद आयुक्त संजय शर्मा, सहायक कलक्टर जावेद अली, सीएमएचओ डॉ.एसएस अग्रवाल, डॉ. केके गुप्ता सहित अनेक जन प्रतिनिधि एवं प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

योग के इतिहास की दी जानकारी

राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्व विद्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक डॉ. गंगाश्याम गुर्जर विश्वविद्यालय योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय पर विश्व योग दिवस पर उत्कृष्ठ कार्य करने वाले रोवर-रेन्जर्स एवं स्काउट-गाइड्स को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक बृजमोहन पाठक ने योग के इतिहास के बारे में जानकारी दी। राजस्थान पेंशनर्स समाज, जिला शाखा की ओर से स्कीम नम्बर 10 स्थित शिव मंदिर पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आसन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। शिविर में समिति सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। मालवीय नगर विकास समिति की ओर से स्थानीय मदमोहन पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सुनीता शर्मा ने योग के बारे में जानकारी दी। अंत में सभी साधकों को जूट के बैग वितरित किए गए।

अलवर. इंदिरा गांधी स्टेडियम में 3 फीट 7 इंच के छात्र नीरज सैनी ने भी योग किया।