
अलवर रेलवे स्टेशन बना नशेडिय़ों का अड्डा, प्लैटफॉर्म का है कुछ ऐसा हाल
अलवर. अलवर जंक्शन के भीतर तक नशेडिय़ों का जमावड़ा रहता है। जिसके कारण यात्रियों को खास परेशानी झेलनी पड़ रही है। बुधवार व गुरुवार को दो दिन तक रेलवे जंक्शन का मौका देखा गया तो पूछताछ केन्द्र के बाहर नशेड़ी सोते हुए मिले। जिनके कारण यात्रियों को जानकारी लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
जैसे ही रेलवे जंक्शन के मुख्य द्वार से प्रवेश करेंगे दायें हाथ की तरफ रेलवे की पूछताछ खिडक़ी व रेलगाडिय़ों के आने की समय सारिणी लगी हुई हैं। कोई भी ट्रेन आती है तो यात्री सबसे पहले समय सारिणी व पूछताछ केन्द्र की ओर जाते हैं। यहां आसपास पहले से नशेड़ी बसुध हालत में पड़े रहते हैं।
जब इस बारे में यात्रियों से बात की तो उन्होंने बताया कि यह रेलवे प्रशासन को देखना चाहिए। आए दिन नशे की हालत में लोग इधर-उधर पड़े मिलते हैं। कई बार तो खिडक़ी के सामने ही सो जाते हैं। जिसके कारण जानकारी लेने में दिक्कतें आती हैं।
आरपीएफ की जिम्मेदारी
यह आरपीएफ की जिम्मेदारी है कि जंक्शन पर बिना टिकट के आने वाले यात्रियों को रोका जाए। बल्कि यहां तो नशे के हालत में लोग सोए मिलते हैं। जिनके पास किसी तरह का टिकट नहीं होता है।
इस बारे में आरपीएफ को देखना चाहिए। उनको शिकायत दी जाएगी। ताकि आगे से इस तरह के लोगों को अन्दर प्रवेश नहीं दिया जाए।
तरुण जैन, पीआरओ, उत्तर पश्चिम रेलवे
Read More :
स्टेशन के सामने का रास्ता रोका
अलवर. शहर में अलवर रेलवे स्टेशन से काली मोरी जाने वाला रास्ता सडक़ निर्माण कार्य के कारण बन्द कर दिया गया है। जिसके कारण वाहन चालकों को राजर्षि कॉलेज सर्किल की तरफ से आना-जाना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि यह सडक़ बारिश के मौमस में बनाना शुरू हुई है जिसके कारण करीब 15 दिनों से रोड खुदी हुई है। बीच में बारिश होने के बाद काम बन्द कर दिया गया। अभी तक एक तरफ की आधी रोड भी पूरी नहीं बनी है। अब दूसरी तरफ से भी खुदाई का कार्य शुरू कर दिया है।
Published on:
31 Aug 2018 03:59 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
