अगस्त माह में अलवर के सांसद डॉ. करण सिंह यादव खैरथल में गरीब नवाज के ठहराव की मांग को लेकर व्यक्तिगत रूप से भी रेल मंत्री से मिले थे। इसके बाद इस गाड़ी का खैरथल में ठहराव सुनिश्चित किया गया है। उधर, रेल मंत्री पियूष गोयल ने किशनगढ़बास के विधायक रामहेत यादव को भी अधिकृत पत्र जारी कर अवगत कराया है कि आपके विधानसभा क्षेत्र किशनगढ़बास के खैरथल में 15 सितम्बर से गरीब रथ का ठहराव होगा। बस फिर तो सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं के समर्थक श्रेय लेने की होड़ में जुट गए। अच्छी खासी बहस भी सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं के समर्थकों के बीच में हो रही है। अब 15 सितम्बर को ट्रेन को हरी झण्डी दिखाने के दिन भी ड्रामा होने के आसार हैं।