18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नारायणपुर में 11 हजार केवी लाइन टूटने से दो भैंसों की मौत

नारायणपुर क्षेत्र की चांदपुरी ग्राम पंचायत में रविवार सुबह 11 हजार केवी बिजली लाइन टूटने से दो भैंसों की मौत हो गई। दोनों भैंस विधवा रामबाई के परिवार की थी। कुछ दिन पहले ही उनके पति की मौत हुई थी। हादसे से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
2 min read
Google source verification
narayanpur

घटना के बाद मौजूद लोग (फोटो - पत्रिका)

नारायणपुर उपखंड क्षेत्र की चांदपुरी ग्राम पंचायत में रविवार सुबह करीब 4 बजे 11 हजार केवी की विद्युत लाइन टूटकर गिर गई। इसकी चपेट में आने से एक आर्थिक रूप से कमजोर व विधवा महिला रामबाई की दो भैंसों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

रामबाई के पति महेश (35) का कुछ दिन पहले ही में निधन हो गया था। परिवार अभी इस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि बिजली लाइन टूटने से दोनों भैंसों की मौत हो गई। ऐसे में परिवार की परेशानी और बढ़ गई है। पशुपालन ग्रामीण परिवारों की आजीविका का अहम सहारा होता है। ऐसे में दो भैंसों का खोना रामबाई के परिवार के लिए बड़ा आर्थिक नुकसान है।

बिजली लाइन टूटने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 4 बजे चांदपुरी पंचायत में 11 हजार केवी की बिजली लाइन टूट गई। इस हादसे में रामबाई की दो भैंसों की मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग उठने लगी है। हालांकि, बिजली लाइन टूटने के कारणों और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

युवा नेता राकेश दायमा मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलने पर युवा नेता राकेश दायमा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए सरकार से उचित आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। दायमा ने कहा कि परिवार पहले ही मुखिया को खो चुका है। अब दो भैंसों की मौत से उसकी आजीविका पर भी संकट आ गया है। ऐसे में सरकार को परिवार की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

मुआवजे के लिए बिजली ग्रेड के घेराव की चेतावनी

लोगों ने कहा कि जब तक सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद नहीं मिलती, तब तक वे ग्रामीणों के साथ चांदपुरी बिजली ग्रेड का घेराव करेंगे। उन्होंने आसपास के किसानों और ग्रामीणों से जल्द से जल्द बिजली ग्रेड पहुंचने की अपील की, ताकि रामबाई को उचित मुआवजा दिलाने के लिए आवाज उठाई जा सके।

ग्रामीणों से एकजुट होने की अपील

इस घटना के बाद पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की मांग तेज हो गई है। अन्य सभी ग्रामीणों से भी एकजुट होकर परिवार के साथ खड़े होने की अपील की गई है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए क्या कार्रवाई होती है।