3 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब जिला अस्पताल में बनेगा नया वार्ड, मिलने लगेगी ये सुविधा

सामान्य अस्पताल में अब मरीजों को राहत के लिए 100 बिस्तरों वाला एक नया वार्ड बनाकर बेड की कमी व समस्या को ठीक करने पर काम चल रहा है।
less than 1 minute read
Google source verification
fgf.jpg

सामान्य अस्पताल में अब मरीजों को राहत के लिए 100 बिस्तरों वाला एक नया वार्ड बनाकर बेड की कमी व समस्या को ठीक करने पर काम चल रहा है। इमारत के निचले हिस्से में स्टिल्ट पार्किंग भी जोड़ रहे हैं और पहली मंजिल पर चिकित्सा और मनोरोग ओपीडी का संचालन होगा। इससे मरीजों को इलाज के लिए ओपीडी और इनडोर विंग तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

नए वार्ड में मरीजों की सुविधा को देखते हुए 2 लिफ्ट लगाई जाएंगी। ताकि उन्हें ऊपरी मंजिल में जाने में परेशानी नहीं हो। इसके साथ नवीन वार्ड में सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से नए वार्ड में उपलब्ध कराई जाने वाले सुविधाओं को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

जिला अस्पताल में अभी 587 बेड स्वीकृत हैं। इसमें से 322 बेड सामान्य अस्पताल और करीब 255 बेड जनाना अस्पताल के लिए स्वीकृत हैं। हालांकि वर्तमान में अस्पताल में स्वीकृत बेड से अधिक करीब 780 बेड की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, नए वार्ड में 100 बेड अतिरिक्त लगने पर मरीजों को इसका लाभ मिल सकेगा