2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar: अलवर सड़क हादसे में रिटायर्ड CRPF सब इंस्पेक्टर की मौत, बेटा घायल

अलवर (Alwar) के सदर थाना क्षेत्र में टेल्को सर्किल के पास गुरुवार शाम सड़क हादसे (Road Accident) में रिटायर्ड CRPF सब इंस्पेक्टर (Retired CRPF Sub Inspector) राम खिलाड़ी की मौत हो गई। वे बेटे के साथ दोस्त की रिटायरमेंट पार्टी (Retirement Party) से बाइक पर लौट रहे थे। हादसे में बेटा भी घायल हुआ।
2 min read
Google source verification
alwar road accident

मृतक राम खिलाड़ी

अलवर के सदर थाना क्षेत्र (Sadar Police Station) में टेल्को सर्किल के पास हुए सड़क हादसे (Road Accident) में रिटायर्ड सीआरपीएफ सब इंस्पेक्टर (Retired CRPF Sub Inspector) राम खिलाड़ी की मौत हो गई। हादसे में उनका बेटा भीम सिंह घायल हो गया। मृतक बड़का गांव निवासी थे और करीब आठ महीने पहले ही सीआरपीएफ (CRPF) की सेवा से सेवानिवृत्त हुए थे।

परिजनों के अनुसार राम खिलाड़ी अपने बेटे भीम सिंह के साथ किशनगढ़ में एक दोस्त के रिटायरमेंट कार्यक्रम (Retirement Function) में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद दोनों बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान टेल्को सर्किल के पास पीछे से आए एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन (Unknown Vehicle) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

नहीं बच सकी जान

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। दुर्घटना में भीम सिंह को मामूली चोटें आईं, जबकि राम खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अलवर के एक निजी अस्पताल (Private Hospital) में पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जयपुर रेफर (Jaipur Refer) कर दिया गया। परिजन उन्हें जयपुर लेकर पहुंचे और वहां उपचार शुरू कराया गया। हालांकि उपचार के दौरान गुरुवार रात राम खिलाड़ी ने दम तोड़ दिया।

परिजनों ने बताया कि राम खिलाड़ी करीब आठ महीने पहले सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त हुए थे। वे अपने बेटे के साथ दोस्त की रिटायरमेंट पार्टी में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। शव का पोस्टमार्टम (Postmortem) करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस हादसे के कारण परिवार में शोक छा गया।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक (Unknown Driver) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। अब पुलिस टेल्को सर्किल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV Footage) की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है, ताकि दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान की जा सके। पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुटी है। हादसे के कारणों और वाहन की पहचान के लिए आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे ने परिवार को गहरा सदमा दिया है।