4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RTE के लिए 25 मार्च से 7 अप्रैल तक होंगे ऑनलाइन आवेदन, ऐसे होगा चयन

RTE Admission 2025 निजी स्कूलों में राइट टू एजुकेशन (आरटीई) के तहत एडमिशन के लिए शिक्षा विभाग ने प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभिभावक निजी स्कूलों में ऑनलाइन आवेदन 25 मार्च से 7 अप्रैल तक कर सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 24 Mar 2025, 11:53 AM IST

RTE Admission 2025 अलवर जिले में संचालित निजी स्कूलों में राइट टू एजुकेशन (आरटीई) के तहत एडमिशन के लिए शिक्षा विभाग ने प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभिभावक निजी स्कूलों में ऑनलाइन आवेदन 25 मार्च से 7 अप्रैल तक कर सकते हैं।

इसके साथ ही जिन बच्चों को पूर्व में आरटीई के तहत एडमिशन मिल चुका है, वे फिर से आवेदन नहीं कर सकेंगे। वहीं, आवेदन पीपी 3 प्लस और पहली कक्षा के लिए होंगे। पीपी 3 प्लस में 3 से 4 साल और पहली कक्षा में 6 से 7 साल के बच्चे का प्रवेश हो सकेगा। ऑनलाइन लॉटरी 9 अप्रेल को निकाली जाएगी। इसके बाद 9 से 15 अप्रेल तक अभिभावक ऑनलाइन रिपोर्टिंग कर सकेंगे। स्कूल की ओर से 21 अप्रेल तक आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी।

25 फीसदी सीटों पर नि:शुल्क दिया जाएगा प्रवेश

आरटीई नियम के तहत निजी स्कूलों में पहली कक्षा में कुल संया में से 25 फीसदी सीटों पर दाखिला नि:शुल्क देना होगा। कक्षा की इन 25 फीसदी सीटों का भुगतान राज्य सरकार करती है। वहीं, इसमें आवेदन करने के लिए राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए। परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:
3 हजार रोड लाइटें लगेंगी, अप्रैल से होगा यहां काम शुरू