कांग्रेस की तीन सूची जारी होने के बाद पार्टी में कुछ नेताओं ने विरोध दायर कर दिया था। इसी को देखकर पार्टी ने चौथी सूची देरी से जारी की, लेकिन विरोध फिर शुरू हो गया। दावेदारों ने आपत्तियां दायर की हैं तो कहीं चुनाव लड़ने के एलान की बात सामने आई है। जौहरी लाल मीणा ने भी संकेत दे दिए हैं कि वह भी जरूरत पड़ने पर कांग्रेस छोड़ सकते हैं।