सफाईकर्मियों के अनुसार पहले नगर निगम की ओर से 28 सितंबर तक अनुभव प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया था। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि समय पर दस्तावेज मिल जाएंगे और वे भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे, लेकिन तय समय निकलने के बाद भी प्रमाण पत्र जारी नहीं हुए। अब कर्मचारी लगातार निगम प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।