22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UPSC का फाइनल रिजल्‍ट जारी, अलवर के उत्कर्ष यादव को मिली 32वीं रैंक

UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2024 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। अलवर क्षेत्र के हमींदपुर गांव निवासी उत्कर्ष यादव पुत्र दयाराम यादव ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास कर ऑल इंडिया 32वीं रैंक हासिल की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 22 Apr 2025, 7:12 PM IST

फोटो- उत्कर्ष यादव

UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2024 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। अलवर क्षेत्र के हमींदपुर गांव निवासी उत्कर्ष यादव पुत्र दयाराम यादव ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास कर ऑल इंडिया 32वीं रैंक हासिल की है। उत्कर्ष यादव ने आईआईटी रुड़की से कंप्यूटर साइंस से स्नातक किया हुआ है।

यादव दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले दो बार यूपीएससी में उत्कर्ष यादव का चयन नहीं हो पाया था। पहले प्रयास में मेन्स एग्जाम क्लियर नहीं हो पाया और दूसरे प्रयास में इंटरव्यू में रह गया था।इसके बाद दिल्ली में रहकर उसने तैयारी की और तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की। उत्कर्ष यादव का यूपीएससी में चयन होने पर परिजनों व ग्रामीणों ने मिठाई बांट कर खुशी व्यक्त की। वहीं यादव के बड़े भाई देवेंद्र यादव वर्तमान में दौसा कलक्टर के पद पर कार्यरत है। वहीं पिता दयाराम यादव रेलवे में कार्यरत है।

"युवा ऊँचे सपने संजोएं और उन्हें साकार करने के लिए अथक परिश्रम करें"

यूपीएससी परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 32वीं रैंक प्राप्त करने वाले उत्कर्ष यादव ने मंगलवार को राजस्थान पत्रिका के साथ बातचीत में युवाओं को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि मेहनत ही वह अचूक कुंजी है जिससे मनचाहे लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

युवाओं को प्रेरित करते हुए उत्कर्ष ने कहा कि उन्हें बड़ी महत्वाकांक्षाएं रखनी चाहिए और उन सपनों को वास्तविकता में बदलने के लिए जी तोड़ मेहनत करनी चाहिए। असफलता को निराशा का कारण न मानते हुए, युवाओं को अपनी कमियों का विश्लेषण करना चाहिए और उनमें सुधार करते हुए अपने लक्ष्य की ओर दृढ़ता से बढ़ते रहना चाहिए। यदि इस प्रकार निरंतर प्रयास किया जाए, तो सफलता अवश्य ही कदम चूमेगी।

यह भी पढ़ें:
UPSC Exam Result 2024: दौसा कलेक्टर के भाई ने UPSC एग्जाम किया क्लियर, डाबी बहनों के बाद दो भाई होंगे IAS