ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी, फोन करने के बीस मिनट बाद पहुंचे परिजनों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी मंगत राम चौधरी ने बताया कि युवक के सिर में काफी गंभीर चोट आई थी।