5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा में किसी बडी परियोजना को वाजपेयी की स्मृति से जोडा जाएगा

मंत्रिमण्डल की बैठक में हरियाणा विधानसभा का आगामी सत्र 7 सितम्बर से आहूत करने का निर्णय किया गया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबाला

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 18 Aug 2018, 2:39 PM IST

(चण्डीगढ़): हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को निर्णय किया कि प्रदेश की किसी बडी परियोजना को पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की स्मृति से जोडा जाएगा। इसके साथ ही आगामी 19 अगस्त को वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए प्रदेशभर में ‘श्रद्धांजलि सभाएं’ आयोजित की जाएंगी, जिनमें सामाजिक-धार्मिक संगठन भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। इस बीच वाजपेयी के निधन से स्थगित किया गया हरियाणा विधानसभा का सत्र अब आगामी सात सितम्बर से आहूत करने का फैसला किया गया है।


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में किसी एक बड़ी परियोजना को वाजपेयी के नाम से जोडा जाएगा। मनोहर लाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मंत्रिमण्डल ने इस महान नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा। मंत्रिमण्डल ने वाजपेयी द्वारा देश को दी गई उनकी निस्वार्थ सेवाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए एक प्रस्ताव भी पारित किया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।

मंत्रिमण्डल की बैठक में हरियाणा विधानसभा का आगामी सत्र 7 सितम्बर से आहूत करने का निर्णय किया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व मानसून सत्र 17 अगस्त से शुरू होना निश्चित था, जिसे वाजपेयी के निधन की वजह से स्थगित किया गया था।


बता दें कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन गुरूवार शाम दिल्ली के एम्स अस्पताल में हुआ। गुरूवार रात को उनका पार्थिव शरीर घर लाया गया। शुक्रवार सुबह अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली के भाजपा कार्यालय में उनकी पार्थिव देह को रखा गया। दो बजे चार किलोमीटर की दूरी तय कर शव यात्रा दिल्ली के स्मृति स्थल पहुंची जहां पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी बेटी नमिता ने मुखाग्नि उन्हें मुखाग्नि दी। यह अटल जी की लोकप्रियता का ही असर था कि इस जनप्रिय नेता की विदाई में पूरे देश की आंखें नम हो गई।