5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हुड्डा के दरबार में पहुंचे सरकार ने नाराज ऑटो चालक, उठाया रोड़ टैक्स व कर वृद्धि का मामला

www.patrika.com/haryana-news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबाला

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 17 Aug 2018, 8:27 PM IST

(चंडीगढ़): हरियाणा सरकार द्वारा ऑटो रिक्शा पर रोड टैक्स सहित दूसरे करों में की गई बढ़ोतरी सरकार के गले की फांस बन गई है। इस मुद्दे राजनीति भी शुरू हो गई है। सरकार के फैसले से नाराज ऑटो रिक्शा चालक कल्याण समिति ने इस मुद्दे पर हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। हुड्डा ने कहा कि ऑटो रिक्शा चालकों की मांग को वे विधानसभा के मानसून सत्र में उठाएंगे।


समिति के चेयरमैन अशोक बूंदी, प्रदेशाध्यक्ष विजय दलाल, कोषाध्यक्ष बालकिशन शर्मा व महासचिव राजेंद्र दहिया ने कहा कि हुड्डा सरकार द्वारा ऑटो रिक्शा चालकों को कई राहत दी गई थी, लेकिन मौजूदा सरकार ने ऑटो रिक्शा चालकों पर आर्थिक बोझ डाल दिया है। पूर्व की सरकार के समय लिए गए फैसले भी वापस लिए गए हैं।


उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने ऑटो पॉसिंग फीस को 200 रुपये से बढ़ाकर एक साथ 600 रुपये कर दिया है। इससे ऑटो चालकों को बड़ी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। इसी तरह से लेट पॉसिंग फीस पहले 25 रुपये मासिक हुआ करती थी। सरकार ने अब इसमें कई गुणा बढ़ोतरी करके इसे 50 रुपये प्रतिदिन कर दिया है। एचपीए फीस 100 रुपये से बढ़ाकर सीधी 1500 रुपये की गई है। उन्होंने कहा कि रोड टैक्स भी 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 2 प्रतिशत किया गया है। टैक्सों में हुई बढ़ोतरी की वजह से प्रदेशभर के ऑटो रिक्शा चालक परेशान हैं। हुड्डा ने उनकी मांगों को सुनने के बाद कहा कि वे इस मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगेंगे और विधानसभा के मानसून सत्र में ऑटो रिक्शा चालकों की आवाज उठाई जाएगी।

बता दें कि सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनावी वर्ष में प्रवेश करते ही चुनाव जीतने की जुगत में लग गए है। हुड्डा की और से चुनाव की तैयारियां कर ली गई है और वह इन दिनों जनक्रांति रैली के माध्यम से अप्रत्यक्ष तौर पर प्रचार कर रहे है। राज्य के अलग अलग हिस्सों में रैलियों का आयोजन कर हुड्डा विभिन्न घोषणाएं कर रहे है।