
दोस्त के साथ नेता जी का लड़का घर में ही छापने लगा नोट, बनना चाहते थे जल्दी अमीर
अंबाला: पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। घर पर ही नकली नोट तैयार कर बाजार में चलाने वाली गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक स्थानीय नेता का बेटा भी है। इनसे साढ़े तीन लाख की नकली करंसी भी बरामद की गई है।
यह मामला हरियाणा के अंबाला जिले का है। एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक नकली नोटो की सप्लाई करने के लिए घर से निकले है। पुलिस ने अंबाला छावनी स्टेशन के पास पुल के नीचे नाकाबंदी की। इस दौरान दो युवक को कार में सवार होकर वहां से गुजर रहे थे। उन्हें रोककर गाड़ी की तलाशी ली गई। इनके पास से 2 हजार के नकली नोटों की गड्डी बरामद की गई। इनमें माया वाला चौक निवासी पंकज उर्फ पंकी और तेली मंडी अंबाला निवासी सागर शामिल था।
पंकज के पिता हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेता है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। इन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
पूछताछ में पंकज ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि सागर के घर पर सामान्य प्रिंटर और स्कैनर से ही उन्होंने यह नोट तैयार किए थे। उन्होंने पहले प्रयास में ही चार दिन में साढ़े तीन लाख रुपए तैयार किए थे। इस जाली करेंसी को वह अंबाला समेत अन्य शहरों में चलाने के लिए निकले थे। पुलिस ने बताया कि अमीर बनने की चाहत में दोनों ने यह कदम उठाया था।
Published on:
1 Aug 2020, 1:12 PM IST
बड़ी खबरें
View Allअंबाला
हरियाणा
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.