14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुद्ध पानी की नहीं है व्यवस्था, आरो और वॉटर कूलर होने के बाद भी पीना पड़ता है दुकान का पानी

आरो और वॉटर कूलर होने के बाद भी पानी के लिए जाना पड़ता है बाजार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अम्बेडकर नगर

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 27 May 2018, 7:24 PM IST

water

शुद्ध पानी की नहीं है व्यवस्था, आरो और वॉटर कूलर होने के बाद भी पीना पड़ता है दुकान का पानी

अमबेडकर नगर. गर्मी में शरीर को सबसे ज्यादा जरूरत होती है पानी की। दिनभर में कम से कम 8-10 ग्लास पानी जरूर पीना चाहिए। लेकिन सिर्फ 8-10 ग्लास पानी पीना आवश्यक नहीं है। पानी साफ और स्वच्छ हो, ये भी जरूरी है। गर्मी में वैसे ही पानी की समस्या परेशान करती है। इससे इतर विकास विभाग और जलनिगम शुद्ध पानी मुहैया कराने का दावा तो करता है, लेकिन उनके दावे धरे के धरे रह जाते हैं। जनपद में विकास की गंगा बहाने वाले विकास विभाग खुद के लिए मूलभूत सुविधा मुकम्मल नहीं कर सका है।

पानी का कोई इंतजाम नहीं

जिले में सड़क, पानी, आवास और शौचालय से लेकर अन्य सुविधाओं की बातें करने वाले अधिकारी जनपद में शुद्ध पानी की जरूरत को पूरा नहीं कर पा रहे। आलम ये है कि विकास भवन के अधिकारी आवास से पानी का इंतजाम करते हैं। पानी की बोतल और कैंपर साथ लेकर आते हैं और दिनभर इसी से काम चलाते हैं।

बाजार से खरीद कर पीते हैं पानी

साफ पानी की किल्लत इतनी ज्यादा है कि अधिकारी तक बाजार से खरीद कर पानी पीते हैं। विकास भवन में लगाया गया आरो फिल्टर और वॉटर कूलर कई दिनों से खराब पड़ा है। इसे संचालित बैंक शाखा से लगवाया गया था। वेलफेयर के तौर बैंक शाखा के अधिकारियों से लेकर विकास भवन के अधिकारियों को इसकी मरम्मत कराने का होश नहीं है। बाजार से पानी खरीद-खरीद कर काम चलाना पड़ रहा है। ऐसे में साफ है कि किसी काम से आए दूसरे व्यक्तियों के लिए ये किसी संकट से कम नहीं होगा। प्यास बुझाने के लिए उसे तो दुकान का ही सहारा है। प्रदूषित पानी की वजह से कई बीमारियां होती हैं। पानी एक ऐसी चीज है, जिसकी जरूरत किसी भी मौसम में शरीर को सबसे ज्यादा होती है। पानी की कमी से डिहाइड्रेशन होता है, जिससे तबियत खराब होती है।