जुरगाम मेहंदी द्वारा लगातार अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते रहे, लेकिन उनकी समय रहते किसी ने नही सुनी। इस सवाल के जवाब में डीआईजी ने कहाकि उन्हें इस बात की जानकारी हुई है कि जुरगाम मेंहदी ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की थी। उन्हीने कहाकि इसकी जांच वे अपने स्तर से करेंगे और यह देखेंगे कि कहां से गड़बड़ी हुई है। पुलिस की तरफ से जुरगाम मेहंदी के आपराधिक इतिहास बताए जाने के सवाल पर डीआईजी ने कहाकि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है या नही है, यह सवाल उठाने का यह सही समय नही है। आज की तारीख जुरगाम के साथ जो हुआ है, जरूरी है कि उस मामले का खुलासा हो।