3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15 और 17 साल की लड़कियों को ये कहकर ले गए 2 दोस्त, फिर कई बार किया दुष्कर्म

अलग-अलग जगह पर ले जाकर किया घिनौना काम, चंगुल से छूटकर लौटी नाबालिग लड़कियों ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, आरोपी फरार

2 min read
Google source verification
Girls

Girls

अंबिकापुर. सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत 15 व 17 साल की लड़कियों को गांव के ही दो युवक रोपा लगाने की बात कहकर सप्ताहभर पूर्व अपने साथ ले गए थे। इसके बाद दोनों उन्हें अलग-अलग गांवों में ले गए और वहां कई बार दुष्कर्म किया।

12 व 13 अगस्त को चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरियों ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों की खोजबीन शुुरु कर दी है। आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।


सूरजपुर जिले के रामानुजनगर थानांतर्गत ग्राम राजापुर निवासी नोहर साय ने 7 अगस्त को गांव की ही 15 साल की किशोरी से रोपा लगाने ग्राम साल्ही चलने कहा। इधर नोहर के ही दोस्त वीर साय ने उसी दिन गांव की ही 17 साल की किशोरी को यही बात कही और साल्ही गांव में ले गया।

इसके बाद दोनों युवक दोनों किशोरियों को साल्ही से ग्राम जयपुर, सोनतरई और कालीपुर ले गए। इन जगहों पर युवकों ने दोनों के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसी बीच 12 अगस्त को किसी तरह चंगुल से छूटकर 15 वर्षीय किशोरी अपने घर पहुंची और परिजन को नोहर साय की करतूत बताई। इसके बाद वह उनके साथ रामानुजनगर थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी नोहर साय के खिलाफ धारा 363, 366, 376 व पॉक्सो एक्ट की धारा (1)(4) के तहत जुर्म दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।


रात में गांव के पास छोड़ भागा दूसरा आरोपी
15 साल की किशोरी तो अपने घर पहुंच चुकी थी। उसने घरवालों को 17 वर्षीय किशोरी के बारे में भी उन्हें बताया था। इसी बीच 13 अगस्त की रात दूसरी किशोरी को आरोपी वीर साय बाइक से गांव के पास छोड़कर फरार हो गया।

14 अगस्त को पीडि़ता परिजन के साथ थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने वीर साय के खिलाफ धारा 363, 366, 376 व पॉक्सो एक्ट की धारा (1)(4) के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

Story Loader