
Injured women
अंबिकापुर. एक महिला मंगलवार को शौच के लिए घर से बाहर खेत में गई थी। इसी दौरान वहां पहुंचे ३ भालू ने उस पर हमला कर दिया। महिला द्वारा शोर मचाने पर आस-पास के लोग वहां पहुंचे। लोगों को देख कर भालू वहां से भाग गए। इस दौरान भालुओं ने महिला के सिर को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।
परिजन उसे इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के पस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दवरा निवासी 25 वर्षीय कविता अगरिया पति रामचरण अगरिया मंगलवार की अलसुबह शौच के लिए घर से बाहर खेत में गई थी। उसी दौरान अचानक वहां ३ भालू पहुंच गए। भालुओं को देखकर महिला घबरा गई और शोर मचाने लगी।
इसी बीच भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। भालुओं ने उसके सिर को अपने पैने नाखूनों से नोंचकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़े। लोगों को अपनी ओर आता देख तीनों भालू वहां से जंगल की ओर भाग निकले। इसके बाद महिला के परिजन उसे लेकर बलरामपुर जिला अस्पताल में पहुंचे।
यहां प्राथमिक उपचार पश्चात डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। फिर परिजनों द्वारा महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Published on:
15 Nov 2018 05:46 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
