28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल पंप के दफ्तर में घुसकर 4 बदमाशों चाचा-भतीजे से की मारपीट, 2 लाख रुपए लूटकर हुए फरार

Crime news: शहर के सर्किट हाउस के सामने व्हीआईपी कॉलोनी से लगे पेट्रोल पंप पर रविवार की दोपहर लाठी-डंडे से लैस युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, कंप्यूटर व लैपटॉप भी तोड़े
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 23 Apr 2023, 8:59 PM IST

Beaten in petrol pump

Petrol pump demo pic

अंबिकापुर. Crime news: शहर के गांधी चौक के समीप सर्किट हाउस के सामने अग्रवाल पेट्रोल पंप के कार्यालय में रविवार की दोपहर लाठी-डंडे से लैस 4 बदमाशों ने घुसकर व्यवसायी चाचा-भतीजे के साथ मारपीट की। बदमाशों ने दराज में रहे 2 लाख रुपए भी लूट लिए। मारपीट के दौरान बदमाशों ने कार्यालय में तोडफ़ोड़ भी की। पीडि़त ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 452, 506, 427, 394 व 34 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


शहर के गांधी चौक के पास सर्किट हाउस के सामने अग्रवाल पेट्रोल पंप कुछ महीने से बंद पड़ा है। पेट्रोल पंप में ही विनोद अग्रवाल का ऑफिस है। ऑफिस में हिसाब का काम काम इनका भतीजा अमन अग्रवाल देखता है। रविवार की दोपहर विनोद अग्रवाल अपने केबिन में थे, जबकि अमन अपने केबिन में हिसाब कर रहा था।

दोपहर करीब 12.30 बजे विकास सोनकर, अनिल सोनकर, अजय श्रीवास्तव व दौलत नामक युवक लाठी-डंडे से लैस होकर विनोद अग्रवाल के केबिन में घुस गए और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। किसी तरह विनोद अग्रवाल ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बाद चारों युवक अमन अग्रवाल के चेंबर में घुस आए और उसके साथ भी मारपीट की।

यह भी पढ़ें: 16 वर्षीय बेटी के लापता होने की शिकायत लेकर रात में थाने पहुंचे पिता, पुलिस बोली- सुबह आना


2 लाख रुपए लूटकर हुए फरार
अमन से मारपीट करने के बाद बदमाशों ने काउंटर में रखे 2 लाख रुपए भी लूट लिए। वहां से जाने से पूर्व बदमाशों ने कंप्यूटर व लैपटॉप को भी तोड़ डाला। इसके बाद वे वहां से फरार हो गए।


पुलिस ने दर्ज किया अपराध
मारपीट में घायल अमन अग्रवाल ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। अमन की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी विकास सोनकर, अनिल सोनकर, अजय श्रीवास्तव व दौलत के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग