29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

9वीं की छात्रा की साइकिल पंक्चर कर खींचते हुए जंगल में ले गया युवक, फिर पेड़ से बांध दिया और…

शाम तक घर नहीं पहुंची थी छात्रा, सहेलियों से पूछताछ में पता चला कि स्कूल ही नहीं पहुंची, छात्रा ने लगाया मौत को गले
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 11 Sep 2018, 8:16 AM IST

cg crime

Girl and boy in forest

अंबिकापुर. सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम धरमपुर निवासी कमलेश्वरी पिता बंधन उम्र 14 वर्ष की जहर सेवन से मौत हो गई। कमलेश्वरी ग्राम सोनगरा हाईस्कूल में कक्षा 9 वीं में पढ़ती थी। पुलिस के पूछताछ में छात्रा की मां ने बताया कि 30 अगस्त की सुबह 9 बजे वह स्कूल के लिए निकली थी लेकिन वह उस दिन स्कूल नहीं पहुंची।

देर शाम होने के बाद भी जब छात्रा घर नहीं लौटी तो उसके साथ स्कूल जाने वाली गांव की अन्य छात्राओं से उसकी मां ने पूछताछ की, तभी गांव की एक लड़की शिवकुमारी ने बताया कि छात्रा उनके साथ स्कूल नहीं गई और वह स्कूल भी नहीं पहुंची। देर शाम जब छात्रा घर आई तो मां ने उससे पूछताछ की, छात्रा ने बताया कि गांव का एक युवक शंकरदयाल उसे बीच रास्ते में रोक लिया था।


युवक उसे जंगल में ले जाकर पेड़ से बांध दिया। उसने छात्रा की साइकिल का टायर पंक्चर कर दिया था, युवक शाम होने के बाद छात्रा को घर जाने दिया। इसके अलावा उसने छात्रा को धमकी दी थी कि यदि वह बंधक बनाने की जानकारी अपने घर में बताई तो उसे वह जान से मार देगा। परिजन ने बताया कि उसके डर से वह 2 दिन तक स्कूल भी नहीं गई थी।


रात में भाग गई थी घर से
इधर 1 सितंबर की रात घर के सभी सदस्य खाना खाकर सोने चले गया। छात्रा भी अपने कमरे में सोने चली गई। वहीं देर रात घर से छात्रा भाग गई। रात में जब उसके मां की नींद खुली और वह उसके कमरे में जाकर देखी तो छात्रा गायब थी। परिजन रात भर आस पड़ोस में उसकी खोजबीन किये लेकिंग उसका पता नहीं चला। 2 सितंबर की सुबह सोनगरा के ग्रामीणों ने सूचना दी कि छात्रा स्कूल के पास सड़क पर बेहोश पड़ी है।

मुंह से निकल रहा था झाग
सूचना के बाद परिजन जब मौके पर गए तो देखा की छात्रा के मुंह से झाग निकल रहा है। इसके बाद उसे अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। 5 सितंबर तक उपचार चलने के बाद जब उसकी हालत और बिगडऩे लगी तो डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया।


निजी अस्पताल में तोड़ दिया दम
डॉक्टरों द्वारा रेफर किए जाने के पश्चात परिजन उसे अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिए, जहां छात्रा की उपचार के दौरान रविवार देर रात मौत हो गई। छात्रा की मौत की सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग